हमारा मंच जो यह समाचार पत्र निकलना चाहता है उसकी जरूरत क्यूँ महशूस की गई। मौजूदा समय में समाचार-पत्र एक तरह से देखें तो जनता का प्रहरी है, दूसरे ढंग से देखें तो यह प्रचार का सबसे प्रभावशाली रूप है। समाचार पत्र,यह सिर्फ तात्कालिक मुद्दों के बारे में ही नहीं बल्कि दीर्घकालीन समस्याओं के निवारण में भी सहयोग करता है। हम इस पत्र के जरिये आपको वह सब कुछ बताना चाहते जो हमारे आस पास घटित हो रहा है, जनता के धन का दुरूपयोग, मजदूरों का शोषण , भ्रष्टाचार ,निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा, गरीबों पर अत्याचार तथा मजदूरों से सम्बंधित सरकार द्वारा दिए गये उनके हक का पालन न करना आदि ।
हमारा मंच उन सभी साथियों का मंच है जो किसी न किसी प्रकार उत्पीडित है, तथा वे लोग जो निस्वार्थ भाव से पीड़ितों की तथा अन्य समस्याओं के निदान के लिए अपने विचारों के माध्यम से सहयोग करते हैं तथा उचित रास्ता दिखाते हैं। हमारा मंच में सभी का स्वागत है।
सोमवार, 28 जून 2010
सदस्यता लें
संदेश (Atom)